
Chaibasa : गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने चक्रधरपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि गुरुवार सुबह वरीय पुलिस पदाधिकारी मिली सूचना के आधार पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य सुपाय बोदरा उर्फ सिपाई सोनुवा को गिरफ्तार किया गया.
20 वर्षीय सुपाय बोदरा सोनुवा प्रखंड के केहाबीर टेंडरसाई टोला का रहने वाले है. गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य सुपाय बोदरा सोनुवा थाना कांड संख्या 01/2021 में अभियुक्त है.
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सुपाय बोदरा पर सोनुवा, गुदड़ी, कराईकेला थाना में कुल 11 आपराधिक मामला दर्ज हैं. सुपाय बोदरा संगठन का काफी एक्टिव सदस्य रहा है. सुपाय के गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की संभावनाएं है. उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें : धारा 144 तोड़ने के आरोप में गिरिडीह भाजपा के पांच नेताओं के खिलाफ केस दर्ज




