Jharkhand

खलारी : पूरी माइनिंग कर ही बुझाई जा सकती है कोयले की आग, आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू

Khalari : खलारी के करकट्टा स्थित कोयले की बंद खुले खदान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है. गुरूवार को सीसीएल के एनके एरिया महाप्रबंधक संजय कुमार अन्य अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने बताया कि बंद खदान में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अक्सर अवैध खनन किया जाता है, लेकिन जब-जब सूचना मिलती है, खनन मुहाने को बंद कर दिया जाता है.

सीआईएसएफ के जवान भी नजर बनाए रहते हैं. इसके अलावा माइनिंग सरदार की भी नियुक्ति है. उन्हीं के द्वारा आग तेज होने की जानकारी मिली.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand NEWS : पासवा ने की मांग, कहा- सरकारी टीचर अपने ही स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ायें

कोयले के प्राकृतिक गुण के कारण आग लग जाता है, परंतु आग को बुझाना आसान नहीं है. पूरी माइनिंग कर ही कोयले का आग बुझाया जा सकता है. जीएम ने कहा कि फिलहाल खदान के चारो ओर घेरा बनाकर सावधानी का बोर्ड लगाया जायेगा.

वहीं अभी तेज आग पर काबू पाने के लिए डोजर मशीन को खदान में लाया गया है. सुरक्षित जगह तक मशीन जाकर आग को ढकने का प्रयास करेगी. बताया कि यहां माइनिंग के लिए वन विभाग का अनापत्ति मिलना बाकी है.

कहा कि करकट्टा की आबादी दूसरी ओर है, इसलिए खतरे की संभावना नहीं है. इधर माइनिंग अधिकारियों के निर्देशन में डोजर मषीन आग के करीब पहुंचने के लिए रास्ता बनाने में लगी है.

इसे भी पढ़ें:कैंसर पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी ‘बिफोर यू डाय’ का 18 फरवरी को फन सिनेमा में होगा प्रीमियर शो

Related Articles

Back to top button