
Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र को गंदगीमुक्त करने की दिशा में विधायक मंगल कालिंदी और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने एक और पहल की है. मंगल कालिंदी ने विधायक निधि से पांच ई रिक्शा नगर परिषद और पंचायत के सुपुर्द किया. ई रिक्शा अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सुविधा से लैश है. दो ई रिक्शा जुगसलाई नगर परिषद को और तीन ई रिक्शा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों को दिया गया है
विधायक ने बताया कि उनका मकसद है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को दूर किया जा सके जिससे स्वच्छ जुगसलाई का सपना पूरा हो. पांचों ई-रिक्शा को जुगसलाई नगर परिषद इलाके के वीर कुंवर सिंह चौक के निकट विधायक मंगल कालिंदी और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.




