GiridihJharkhand

गिरिडीहः किराये के मकान में पुलिस की छापेमारी, 15 बंडल लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार

Giridih : लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ काफी दिनों बाद गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई हुई. जिले के बगोदर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर लॉटरी के 15 बंडल के साथ तीन हजार नकद समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. लॉटरी का अवैध कारोबार बगोदर के बस पड़ाव के समीप बगोदर-सरिया रोड स्थित एक किराये के मकान संचालित हो रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने छापेमारी की. जिसमें लॉटरी के साथ विजय साव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 3 हजार रुपये नकद भी जब्द किया है.

इसे भी पढ़ें:रांची एयरपोर्ट पर कपिल मिश्रा को फ्लाइट से उतरवाकर मिले सांसद संजय सेठ, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने पार्टनर का भी नाम बताया. जो गिरिडीह निवासी अनिल सोनी, भोला खान, संतोष, गुड्डु, राजेश, अमर, अजय और अप्पू सोनी हैं.

पुलिस केस दर्ज कर सभी की तलाश कर रही है. आरोपी के पास से एक नोटबुक बरामद किया है, जिसमें धंधे से जुड़े लोगों के नाम व नंबर दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें:मोतिहारी में असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहनायी शराब के रैपर की माला

Related Articles

Back to top button