
Patna: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बिहार सहित देश भर में 21 फरवरी से न्याय यात्रा निकालेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हमलोगों को अपने नेता के लिए खून बहाने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी बहाएंगे. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से निकासी के मामले में मंगलवार को लालू प्रसाद को दोषी करार दिया है. सजा 21 फरवरी को कोर्ट तय करेगा. गौरतलब है कि रांची के डोरंडा कोषागार गबन मामले में कोर्ट में लालू को दोषी करार दिया है .




