
Munger; माघी पूर्णिमा का अपना महत्व है. ऐसा मानना है कि आज के दिन गंगा स्नान एवं दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है. माघी पूर्णिमा के दिन बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए गंगा के विभिन्न घाटों पर उमड़े. मुंगेर में भी गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु कष्टहरनी घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट पर हजारों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. गंगा स्नान के बाद पूजा पाठ कर दान पुण्य भी किया.
मंगल बाजार की रहने वाली सुमित्रा देवी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर गरीब को दान पुण्य करती हैं. श्रद्धालु उषा देवी ने बताया कि आज के दिन किया गया दान बेकार नहीं जाता. माघी पूर्णिमा में गंगा स्नान करने मुंगेर जिला के ही नहीं बल्कि खगड़िया, बेगूसराय से भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं. सड़क पुल बन जाने से बेगूसराय एवं खगड़िया के भी लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान किए.




