
Ranchi : राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र स्थित तानाशी मोड़ के पास 8 फरवरी की देर रात को प्रेमी प्रेमिका का मर्डर कर दिया गया था. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 9 फरवरी की सुबह सिल्ली ओपी प्रभारी को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुरी बरलांगा रेलवे ओवरब्रिज के पास युवक-युवती के शव पड़े हुए हैं. इस घटना की जानकारी रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को मिलने के बाद उन्होंने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया. पुलिस ने टेक्निकल सेल के सहारे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रीपद मांझी, भोलानाथ मांझी, विष्णु मांझी, सुशील मांझी और दिनेश मांझी हैं.
गिरफ्तार आरोपी विष्णु मांझी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी है. मृतका लड़की नाबालिग थी तो वहीं मृतक बालिग था. लड़के का नाम राजेश मांझी था. गिरफ्तार आरोपी विष्णु मांझी ने बताया कि लड़की रिश्ते में उसकी साली लगती थी.
इसे भी पढ़ें:7th JPSC : 407 स्टूडेंट्स होंगे बाहर, 1044 नये उम्मीदवार होंगे शामिल
इस प्रेम प्रसंग की वजह से घरवाले और मौसेरा भाई काफी परेशान रहे थे. लड़की को बार-बार समझाने के बावजूद लड़की नहीं मान रही थी. इसीलिए इस घटना को अंजाम दिया.
गिरफ्तार सभी आरोपियों ने बताया कि लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. उसके बाद लड़की की हत्या की गयी.
इसे भी पढ़ें:रूपेश पांडेय मॉब लिंचिंग केसः 17 फरवरी को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा
लड़की के जीजा ने हत्या करने का बनाया था प्लान
भाई श्रीपद मांझी ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग की वजह से जीजा काफी तनाव में थे और घर की इज्जत बर्बाद कर देने की धमकी दे रहे थे. जीजा विष्णु मांझी ने ही हत्या करने का प्लान बनाया और उसकी हत्या की गयी. भाई श्रीपद मांझी ने प्रेमी प्रेमिका को शादी कराने के नाम पर तलाशी मोड़ के पास बुलाया.
प्रेमी प्रेमिका के आने के बाद गिरफ्तार सभी लोगों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें:‘गरेना फ्री फायर’ गेम ऐप को बैन करने से कंपनी को एक दिन में हुआ 1,200 अरब रुपये का नुकसान




