रांची 28 जुलाई: हजारीबाग के तत्कालीन डीसी,आइएएस ऑफिसर सुनील कुमार की पत्नी रंजना कुमार के खिलाफ अशोक ठाकुर और तनवीर अख्तर शाहीन ने एक जनहित याचिका दायर की है. आरोप हैं कि आइएएस अधिकारी सुनील कुमार की पत्नी रंजना कुमार के नाम से हजारीबाग जिले गैरमजरुआ जमीन पर पेट्रोल पंप खोला गया है. याचिका में जिक्र हैं कि सुनील कुमार जब हजारीबाग के डीसी थे तो उन्होंने चौपारण केदुवाही. दनुआ में 4.18 एकड़ गैरमजरुआ जमीन की जमाबंदी करवा कर अपनी पत्नी रंजना कुमार के नाम से रसीद कटवा दी.
विवाद तब खड़ा हुए जब उस जमीन पर बाउंड्री का काम शुरू किया गया, तब आस पास के लोग जुटे और इसका विरोध किया. याचिकाकर्ता ने इस पुरे मामले की जाँच सीबीआई से करवाने की मांग की है. हालाँकि फ़िलहाल कोर्ट ने दायर याचिका पर कोई निर्णय नहीं लिया है.




