JamshedpurJharkhand

जमशेदपुरः विश्व सनातन परिषद ने सौंपा डीसी को ज्ञापन, खींचा खास समस्या की तरफ ध्यान, जानिए

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल टाउन स्थित मस्जिद में कथित रूप से जरूरत से अधिक तेज आवाज में पांच वक्त अजान पर विश्व सनातन परिषद ने आपत्ति जताते हुए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र में परिषद के प्रदेश प्रमुख निशांत प्रसार ने कहा है कि रिहायशी इलाके में स्थित मस्जिद काफी पुराना है, जिससे कई दशकों से लाउडस्पीकर के माध्यम से दिन में पांच बार अजान एवं नमाज का ऐलान किया जाता रहा है. इसपर कभी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होती थी. मगर पिछले एक-दो वर्षों से उक्त मस्जिद कमेटी एवं वहां के विशेष समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद के आसपास रिहायशी इलाकों की छतों पर अनगिनत लाउडस्पीकर लगाए जा चुके हैं, जिसके माध्यम से प्रतिदिन दिन में कई बार अजान, नमाज एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम का संचालन तीव्र ध्वनि से किया जाता है, जिस कारण वहां पर रहने वाले अन्य धर्म के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शोर की वजह से बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं वही बुजुर्ग एवं रोगी व्यक्ति मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि चूंकि वहां पर धर्म विशेष के लोगों की संख्या काफी अधिक है एवं उनका दबदबा है, जिस कारण इलाके में रह रहे अन्य धार्मिक समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें धमकियां दी जा रही है. लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है. इतना ही नहीं, लंबे समय से रह रहे लोग अब औने- पौने दाम में अपना मकान बेचकर पलायन कर रहे हैं. ज्ञापन में कहा गया है कि समय रहते अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी वक्त धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि लोगों के भीतर आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है जिस कारण उस इलाके में कभी भी शांति भंग हो सकती है. उन्होंने उपायुक्त से तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जरूरी पाबंदी लगाए जाने की मांग की है.

यह भी पढें – दिल्ली में सिख युवती से सामूहिक दुष्कर्म का जमशेदपुर में भी विरोध, सिख समाज की बैठक दोषियों को सख्त सजा की मांग

Related Articles

Back to top button