JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सख्ती : ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन मामले में रांची में 9000 से अधिक लाइसेंस सस्पेंड

Ranchi: राजधानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है. नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को भारी संख्या में सस्पेंड किया गया है. बीते साल 2021 में जनवरी से दिसंबर तक 9000 से अधिक लोगों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए. पिछले साल दो महीने मई-जून में लॉकडाउन के दौरान महज 82 लोगों के डीएल सस्पेंड हुए. मतलब 10 माह में ही 8000 से अधिक लोगों के आवेदन सस्पेंड किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : 16 साल पहले आज ही के दिन CM हेमंत को मिली थी कल्पना रूपी वैलेंटाइन, लोग दे रहे बधाई

तीन मामलों में कार्रवाई

निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढुलाई करने वाले व्यावसायिक वाहन, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से बात करने, शराब पीकर ड्राइविंग करने के कारण डीएल सस्पेंड किए जाते हैं. मगर बीते एक साल में राजधानी में जो डीएल सस्पेंड हुए हैं वह तीन कारणों से हुए. सबसे ज्यादा डीएल सस्पेंड मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-194 सी के तहत 6289 लोगों पर कार्रवाई हुई. इस एक्ट के तहत पिलियन राइडर यानी बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेमलमेट नहीं पहनने के कारण डीएल सस्पेंड हुए. वहीं, मोटर  व्हीकल एक्ट की धारा-194 डी के तहत 1744 लोगों के डीएल सस्पेंड हुए. जबकि, एमवी एक्ट की धारा 190 के तहत108 लोगों पर कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई ब्लैक ग्लास चार पहिया वाहन में लगाने के कारण होती है.

तीन महीने तक नहीं चला सकते हैं वाहन

डीएल सस्पेंशन की अवधि में तीन महीने तक ड्राइविंग नहीं कर सकते. लेकिन डीएल सस्पेंड होने के बावजूद कोई ड्राइविंग करते हुए भी पकड़ा जाता है तो उसे जुर्माना देना होगा. वहीं, तीन बार अगर किसी का डीएल सस्पेंड हो तो उसे रद्द करने का नियम है. इस संबंध में डीटीओ प्रवीण प्रकाश का कहना है कि एमवी एक्ट के तहत होने वाली कार्रवाई लोगों की सुरक्षा के लिए ही है. नियम का पालन नहीं  करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. यही वजह है कि काफी संख्या में डीएल सस्पेंड हो रहे हैं.

वर्ष 2021 में किस महीने कितने डीएल हुए सस्पेंड

जनवरी- 1684

फरवरी- 934

मार्च- 922

अप्रैल- 597

मई- 151

जून- 131

जुलाई -673

अगस्त- 1129

सितंबर- 928

अक्टूबर- 809

नवंबर- 614

दिसंबर -469

इसे भी पढ़ें : जेएसएससी संशोधित नियमावली के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई कल

Related Articles

Back to top button