
Deoghar: सदर अस्पताल के नवनियुक्त डीएस डॉ प्रभात रंजन ने गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगे से गलती करने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी. साथ ही बाहर जांच केंद्र से सदर अस्पताल में आकर सैंपल एकत्रित किए जाने पर सख्त नाराजगी जताई.
डीएस ने उन्हें आगे से सदर अस्पताल परिसर में इस तरह की हरकत करते नजर आने पर एफआईआर करने तक की चेतावनी दी. इस प्रकार की चेतावनी सहिया, एएनएम व अन्य कर्मियों को भी दी है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ किसी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सदर अस्पताल के मरीजों को गुमराह करना कानूनी अपराध है. नए डीएस के ताबड़तोड़ सख्ती से अस्पताल कर्मियों बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है.




