Education & CareerJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड : स्कूलों में एक बार फिर लौटी रौनक, पहले दिन क्लास में कम रही उपस्थिति

Ranchi : कोरोना की वजह से बंद स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आयी है. सरकारी स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूलों में भी क्लासेस शुरू कर दिये गये हैं.

हालांकि आज उपस्थिति नहीं के बराबर है. बताते चलें कि राज्य के 17 जिलों में पहली क्लास से और सात जिलों में क्लास नौ से पढ़ाई शुरू हो रही है. रांची में क्लास नौ से 12 तक के स्टूडेंट्स के क्लासेस कराये जा रहे हैं. कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए क्लासेस शुरु किये गए हैं.

ऑफलाइन क्लासेस के साथ ऑनलाइन कंटेंट उपलब्ध

गौरतलब है कि तीन जनवरी से स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद कर दिया गया था. जिसे एक बार फिर खोल दिया गया है. स्कूलों में आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के मुताबिक ऑफलाइन क्लास में उपस्थिति को स्कूलों के लिए वैकल्पिक रखा गया है. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कंटेंट का विकल्प दिया गया है.

स्कूलों में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोक है. जो बच्चे अभिभावक से अनुमति लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं. उन्हें स्कूलों में एंट्री दिया जा रहा है. विभागीय आदेश के मुताबिक रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सरायकेला, बोकारो और सिमडेगा को छोड़ अन्य 17 जिलों में ऑफलाइन टेस्ट परीक्षाएं भी ली जा सकेगी. समय-समय पर शिक्षकों और छात्रों के को भी जिला प्रशासन के द्वारा स्कूल कैंपस में ही कोविड टेस्ट करवाया जायेगा.

Related Articles

Back to top button