
Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव2022 के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह गुरुवार को प्रयागराज में नामांकन करने जा रहे थे. इस दौरान एक युवक ने उनपर हमले का प्रयास किया. इससे हड़कंप मच गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : जमानत पर छूटा आरोपी लोगों के खाते से उड़ाने लगा पैसा, सीआईडी ने पकड़ा
पुलिस कर रही पूछताछ
इस बारे में जानकारी मिल रही है कि मुख्यममंत्री योगी आदित्यदनाथ की कैबिनेट में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज (पश्चिमी) विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्यामशी हैं. वे गुरुवार को धूमनगंज इलाके के मुंडेरा में स्थित चुनाव कार्यालय नामांकन दाखिल करने जा रहे थे.
उसी वक्तइ भीड़ में से एक युवक ने उनपर ब्लेनड से हमला करने की कोशिश की. उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्पकरता दिखाते हुए हमला करने वाले युवक को दबोच लिया.
जानकारी के मुताबिक, युवक को भीड़ से बचाते हुए स्थावनीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. सिद्धार्थनाथ सिंह भाजपा से इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. उन्होंने 2017 में भी यहीं से चुनाव जीता था. वे प्रदेश सरकार में प्रवक्ता भी हैं.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने झारखंड के लिए बनायी समन्वय समिति, अविनाश पांडेय होंगे चेयरमैन




