
Ranchi : देवघर के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से तीन आरोपी, जबकि दो आरोपित को अन्य थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.
मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी चंदन मंडल (25), धनंजय कुमार (28), सिकंदर कुमार (23), सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के भिखोडीह निवासी रितेश कुमार मंडल (21) व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी मो शगीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : दुर्घटना में घायल महिला ने दम तोड़ा, आजादनगर में मिनी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी
छापेमारी में पुलिस ने 11 मोबाइल, 16 सिम व 3 एटीएम बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी रितेश मंडल कन्नड़ भाषा का फर्राटे से इस्तेमाल करता है. मैट्रिक पास रितेश कभी साउथ इंडिया गया नहीं, उसने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से कन्नड़ भाषा सीखी है. साउथ के लोगों को झांसे में लेने के लिए कन्नड़ भाषा का उपयोग करता था.
गिरफ्तार अपराधी इन आधा दर्जन तरीके से करते थे ठगी
गिरफ्तार आरोपी कई तरीके के ठेगी की घटना को अंजाम देते थे. विभिन्न प्रकार के वॉलेट एवं बैंक के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के स्थान पर अपना फर्जी नंबर कस्टमाइज कर ग्रीन पेमेंट वॉलेट्स का हेल्पलाइन अधिकारी बनकर एमआई पे गूगल फॉर्म की सहायता से आम लोगों से गुप्त जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे.
बैंक के ग्राहकों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आधार नंबर पैन नंबर लिंक कराने के नाम पर जानकारी लेकर अवैध राशि निकाली जाती थी.
इसे भी पढ़ें : मनरेगा के काम की निगरानी के लिए 19 जिलों में मिलेंगे लोकपाल, बुधवार को मिलेगा नियुक्ति पत्र
फोन पे कस्टमर को कैशबैक का रिक्वेस्ट भेज कर अन्य ई-वालेट जैसे यू मनी, फ्रीचार्ज, धानी पे तथा गेमिंग एप ड्रीम-11, स्कील कैश के माध्यम से भी साइबर ठगी की जाती थी.
फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी.
टीम विवर एवं क्विक सपोर्ट जैसे रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करवा कर पीड़ित के मोबाइल पर आये ओटीपी को अपने मोबाइल पर एक्सेस कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता था.
इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- कोरोना काल के बावजूद हमने 2 साल से टैक्स नहीं बढ़ाया




