
Nalanda : जिले की पुलिस ने पिछले सप्ताह पत्रकार को गोली मारने वाले अपराधी को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की माने तो पत्रकार पर अपराधी को पुलिस मुखबिरी करने का शक था . इस कारण घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोडेड कट्टा और मोबाइल सेट बरामद किया है. गौरतलब है कि जिले के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार रवि कुमार को 22 जनवरी को गोली मार दी गई थी. गोली मारने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया श्याम कुमार हरनौत थाना इलाके के श्रीचंदपुर गांव का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें : बसंत पंचमी पर बाबा मंदिर में जुट सकती है लाखों की भीड़, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन




