JharkhandLead NewsRanchi

बसंत पंचमी पर बाबा मंदिर में जुट सकती है लाखों की भीड़, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Ranchi: बाबा मंदिर, देवघर में बसंत पंचमी के मौके पर लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है. इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार अपनी तैयारियों की समीक्षा कर रहा है. भक्तों के लिये सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था समेत रुटलाइन की स्थिति को जांचने का काम शुरू है. स्वयं डीसी मंजूनाथ भजंत्री तैयारियों पर लगातार नजर रख रहे हैं. माना जा रहा है कि 31 जनवरी के बाद राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल के संबंध में राज्य में जारी प्रतिबंधों में रियायत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : नवगछिया में एक तरफा प्यार में बिजली विभाग के महिला जूनियर इंजीनियर के साथ युवक ने की मारपीट, भेजा गया जेल

इसमें धार्मिक स्थलों के मामले पर भी छूट मिलने की उम्मीद है. वैसे भी पारंपरिक तौर पर भक्तगण बसंत पंचमी से लेकर होली तक बाबा दरबार में आते रहते हैं. डीसी ने स्वयं शुक्रवार को अपनी टीम के साथ बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पांडेय पहुंचे रांची, जोरदार स्वागत

बीएड कॉलेज परिसर में होल्डिंग प्वाइंट

बाबा मंदिर में जिला प्रशासन अगले सप्ताह होने वाले बसंत पंचमी के अवसर को देखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराने के अलावा शीघ्र दर्शनम की सुविधा को व्यवस्थित और कतारबद्ध करने में लगा है. अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिया गया है. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये बीएड कॉलेज परिसर में होल्डिंग प्वाइंट की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही रुटलाइन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है. साथ ही क्यू कॉम्प्लैक्स, रूट लाईन, बीएड कॉलेज क्षेत्र में पेयजल व साफ-सफाई, शौचालय की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है.

मार्च तक प्रसाद योजना का काम होगा पूरा

प्रसाद योजना के तहत कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये आध्यात्मिक भवन का निर्माण कार्य हो रहा है. जिला प्रशासन की ओर से इस कार्य को गति देने और मार्च, 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा गया है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता व एजेंसी को निदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : तैयार हो रहा है मनरेगा का श्रम बजट, रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर जोर

Related Articles

Back to top button