
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. उनके साथ सह प्रभारी उमंग सिंघार भी हैं. आज शाम छह बजे पार्टी विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लेंगे. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत हुआ. प्रदेश प्रभारी के स्वागत में पूरे राज्यभर से नेता-कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा.
इसे भी पढ़ें : तैयार हो रहा है मनरेगा का श्रम बजट, रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर जोर
मौके पर पार्टी के विधायक सांसदों के अलावा सरकार में मंत्री रहे डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख भी मौजूद थे. इनके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो व शहजादा अनवर भी मौजूद थे.
पारंपरिक रीति के अनुसार हुआ स्वागत
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व उमंग सिंघार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. गाजे-बाजे के साथ नेता-कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. कार्यकर्ता अपने हाथ में प्रभारी के नाम का तख्ती लिये हुये एयरपोर्ट पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें : एक अप्रैल से नयी शराब नीति लागू करने की तैयारी, छत्तीसगढ़ के थोक कारोबारियों की होगी इंट्री, हर बॉर्डर पर बनेगा चेकपोस्ट




