
Ranchi: झारखंड के चार जिलों के छह आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6,7 एवं 8 में नामांकन के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी रखी गयी है. ये सारे विद्यालय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम उच्च विद्यालय हैं, जिन्हें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत अजा, अजजा, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है. इन विद्यालयों में नामांकन के लिये छह मार्च को जांच परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा दिन के 11 बजे से 1.30 बजे तक चलेगी. नामांकन के लिये आवेदन संबंधित जिला कल्याण कार्यालय, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय एंव संबंधित विद्यालय से दिन के 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किया जाएगा.
आदिम जनजातियों के लिए नामांकन में 25 प्रतिशत स्थान सुरक्षित
अनुसूचित जनजाति की सभी उपजातियों के लिए संचालित आवासीय विद्यालयों में आदिम जनजातियों के लिए नामांकन में 25 प्रतिशत स्थान सुरक्षित रहेगा. यदि उक्त कोटि की आरक्षित सीटों के लिए छात्र/छात्राएं उपलब्ध नहीं होते हैं तो प्रमंडलीय उप निदेशक, कल्याण का अनुमोदन लेकर मेघा सूची से ही अन्य अनुसूचित जन जाति की अन्य उपजातियों के बच्चे-बच्चियों का नामांकन आरक्षित सीट के विरुद्ध किया जायेगा.
इन विद्यालयों में होंगे नामांकनः
जिले विद्यालय कक्षा 6 कक्षा 7 कक्षा 8
रांची आश्रम बालिका आवासीय उच्च विद्यालय ओरमांझी 40 40 40
खूंटी एकलव्य मॉडल बालक आवासीय विद्यालय खूंटी 60 60 60
खूंटी आश्रम बालक आवासीय विद्यालय रनियां खूंटी 40 40 40
गुमला आश्रम बालक आवासीय विद्यालय चैनपुर 40 40 40
सिमडेगा आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय ठेठइटांगर सिमडेगा 40 40 40
सिमडेगा एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय गरजा सिमडेगा 60 60 60
क्या होंगी शर्तें
-वर्ग 06, 07 एवं 08 में नामांकन के लिये लिखित जांच परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए छात्रों को कमशः 05, 06 एवं 07 वर्ग उर्तीण होना आवश्यक है.
-नामांकन के लिए चयनित छात्र/छात्राओं की सूची विद्यालय के सूचना पट पर जारी की जाएगी.
नामांकन के समय चयनित छात्र/छात्राओं को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं बीपीएल या आय प्रमाण पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. गरीबी रेखा से नीचे आय वाले परिवार के बच्चों को ही नामांकित किया जायेगा इसके लिये बीपीएल की सूची में नाम / आय प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन की पात्रता निर्धारित की जायेगी.
– जिन छात्र/छात्राओं के माता पिता सरकारी सेवा में कार्यरत है, उनके बच्चों का नामांकन हेतु आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. इस आशय का घोषणा पत्र आवेदक के माता पिता/अभिभावक के द्वारा आवेदन पत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा. असत्य / फर्जी घोषणा देने वाले अभिभावक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कारवाई की जायेगी.
-चयनित छात्र/छात्राओं को दिनांक-09-04-2022 तक नामांकन कराना अनिवार्य होगा. प्रतीक्षा सूची का नामांकन- 20-04-2022 तक किया जायगा.
-वर्ग 06, 07 एवं 08 में नामांकन के लिये प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राओं को सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय जहाँ वे अध्ययनरत है, के प्रधानाध्यापक उनके नामांकन आवेदन पत्र में अंकित छात्र/छात्रा का नाम जन्म तिथि वर्ग 05, 06, एवं 07 में अध्ययनरत / उत्तीर्ण होने के तथ्यों को अपने विद्यालय की मुहर एवं अपना पूर्ण हस्ताक्षर से अभिप्रमाणित करते हुए आवेदन पत्र अग्रसारित करेगें, साथ ही आवेदक को बीपीएल परिवार के होने का प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र अपने आवेदन पत्र में जमा करना अनिवार्य होगा.
-प्रवेश पत्र संबंधित जिला कल्याण कार्यालय से जिला कल्याण पदाधिकरी के हस्ताक्षर से निर्गत किया जायेगा.
-परीक्षा का विषय हिन्दी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एंव समाजिक विज्ञान होगा जो बहुविकल्पीय (objective) होगा
-नामांकित होने वाले सभी छात्र/छात्राओं को सरकार के द्वारा भोजन, पठन पाठन सामग्री, चिकित्सा सुविधा एंव अन्य
-सारी सुविधाएं निःशुल्क दी जाती है. 5. सिलेबस इसमें वर्ग 67 एवं 8 में नामांकन हेतु क्रमश: 5.6 एवं 7 वर्ग स्तर के प्रश्न पुछा जायेगा.
-परीक्षाफल प्रकाशन तक रिक्तियों की संख्या में घट बढ़ भी हो सकता है.
-आवेदक को झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है.
– कोविड 19 के कारण सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में परीक्षा तिथि में परिवर्तन हो सकता है.




