JharkhandLead NewsRanchi

पीएमजीएसवाइ : पहले, दूसरे फेज की भी योजनाएं पूरी नहीं हुईं, 1000 किमी सड़क नहीं बनी

नक्सल क्षेत्र में भी सड़क निर्माण का काम धीमा

Ranchi : झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अब भी पीएमजीएसवाइ पैकेज-1 और 2 के तहत सड़क निर्माण का कार्य लंबित है. वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अभी 86 सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया है. राज्य में पीएमजीएसवाइ व आरसीपीएडब्ल्यूई योजना मिला कर 1000 किमी रोड लंबित है. पूरी स्थिति की जानकारी बीते दिनों केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा ने ली थी और अब तक पीएमजीएसवाइ फेज-1,2 की सड़क का काम भी पूरा नहीं होने पर चिंता जतायी थी.

राज्य सरकार के अधिकारियों ने इसके बाद केंद्र को यह सूचना दी है कि हर हाल में मार्च 2022 तक पीएमजीएसवाइ व सितंबर 2022 तक आरसीपीडब्ल्यूई की लंबित योजनाओं को पूरा कर दिया जायेगा. बता दें कि झारखंड में पीएमजीएसवाइ फेज-3 के तहत बैच वन की योजनाएं ली जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Big News : एडमिशन के नाम पर फीस वृद्धि को लेकर शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को भेजा नोटिस

राज्य में 24,514 किमी ग्रामीण सड़क बनी

राज्य में पीएमजीएसवाइ फेज वन से 25,550 किमी लंबाई तक की सड़क निर्माण की योजना ली गयी थी, जिसमें 24,514 किमी रोड पूरा हो गया. वहीं पीएमजीएसवाइ 2 से 1498 किमी रोड बना है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण की स्थिति ठीक नहीं है. इन क्षेत्रों में अब तक सिर्फ 27 सड़कों का काम पूर्ण हो पाया है.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने रघुवर पर किया पलटवार, कहा- इनके कार्यकाल में कंबल, नमक और खाने के प्लेटों तक की हुई है चोरी

योजनास्वीकृत संख्यालंबाईपूर्ण संख्यापूर्ण लंबाईशेष बचालंबाई शेष
पीएमजीएसवाई-1723725550701324514.44224423.00
पीएमजीएसवाई-21651641.811191498.5746139.3
आरसीपीएडब्ल्यूई1131202.2527709.04886492.13
कुल751528394.25712526660.443901054

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : दक्षिण अफ्रीका में मिला नया ज्यादा खतरनाक कोरोना वैरियंट NeoCov, वुहान के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी,  3 में से 1 मरीज की होगी मौत!

Related Articles

Back to top button