
Bokaro : बोकारो जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ आज गिरिडीह के सांसद ने हमला बोला और कोयले लदे कई गाड़ियों को अपने समर्थकों के साथ जप्त कर शासन एवं प्रशासन पर कोल माफिया के साथ मिलकर इस काले कारोबार में संलिप्त रहने का आरोप लगाया. गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछड़ी में आज कोयले से लदी कई गाड़ियों को अवैध कोयले समेत तब पकड़ा, जब वे अन्यत्र जाने की तैयारी में थीं.
जानकारी मिलने पर सांसद अपने समर्थकों के साथ अचानक मौके पर पहुंचे और फिर उन्होंने न केवल अवैध कोयले से लदी कई गाड़ियों को पकड़ लिया बल्कि उनके समर्थकों ने गाड़ियों की हवा निकाल कर उन्हें जहां-तहां रोक भी दिया.
इसे भी पढ़ें:धान खरीद में हेमंत सरकार फिर साबित हुई फिसड्डी : आदित्य साहू
सांसद की औचक छापेमारी के दौरान कई कोयला लदी कई गाड़ियां भागने लगीं, जिन्हें उनके समर्थक जब्त करने के लिए पीछा कर रहे हैं.
सांसद चंद प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया है कि कोल माफिया झारखंड को लूट रहे हैं और इसका विरोध करने वाले लोगों को जान से हाथ धोने की धमकी भी देते हैं.
इसे भी पढ़ें:गिरिडीह के अतिवीर समूह की फैक्ट्री के फर्नेश में हुआ ब्लास्ट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
उनका आरोप है कि झारखंड की संपदा की लूट में शासन प्रशासन के लोग सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं और अवैध कमाई के हिस्सेदार भी हैं.
सांसद ने धमकी दी है कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम को चलने नहीं देंगे और वह खुद अपने समर्थकों के साथ छापा मारकर अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करेंगे.
इसे भी पढ़ें:पेट्रोल सब्सिडी योजना के लिए 24 घटे में 16 हजार आवेदन आये




