JharkhandLead NewsRanchi

पेट्रोल सब्सिडी योजना के लिए 24 घटे में 16 हजार आवेदन आये

Ranchi : पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर महज 24 घंटे के अंदर करीब 16 हजार लोगों के आवेदन जमा हुए. अभी तक बोकारो के 656, रांची के 544, लोहरदगा के 407, सरायकेला-खरसावां के 326, खूंटी के 289, राशनकार्ड धारियों के आवेदन योजना के तहत स्वीकृत किये गये हैं. इसके अलावा अन्य जिलों से भी आवेदन स्वीकार किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:अब प्राइवेट में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लगेंगे 300 और रैपिड टेस्ट के लिए 50 रुपये

मालूम हो कि CM-SUPPORTS एप या https://jsfss.jharkhand.gov.in में निबंधन कर राशन कार्डधारियों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी. 26 जनवरी 2022 से योजना इस योजना की शुरुआत दुमका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.

इस योजना के जरिये राशन कार्ड से आच्छादित लाभुकों को अपने दो-पहिया वाहन के लिए प्रति माह अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी यानि 250 रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:कुंदन पाहन की जमानत याचिका खारिज, एनआइए के स्पेशल कोर्ट का फैसला

Related Articles

Back to top button