
Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 के रहने वाले 35 वर्षीय रोहित बहादुर ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. वे आर्मी के जवान थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगो में हड़कंप मच गया. घरवालों ने रोहित को तत्काल कुएं से निकला. उसके बाद इलाज के लिए तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची. हालांकि रोहित के घरवाले नहीं चाहते थे कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाय, लेकिन पुलिस की नजर में मामला संदिग्ध है. इसे लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया. फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे लेकर रोहित के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें- Dhanush के पिता ने बताई बहू Aishwarya से तलाक की वजह, बोले-पारिवारिक झगड़े का मतलब अंत नहीं




