Crime NewsJharkhandLohardaga

लोहरदगा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Lohardaga: जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता सहेली संग घर लौट रही थी लेकिन, रास्ते में ही कुछ युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी. जिसे देख सहेली भाग कर गांव पहुंची. जहां गांव वालों को पूरी बात बताई और घटना स्थल पर गांव के लोगों को साथ लेकर गई. तबतक युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वहां से भाग निकले थे. गुसाए ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही भंडरा थाना ने त्वरित करवाई करते हुए  आईपीसी – 376DA/34 और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती के निशानदेही पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना में पूछताछ कर रही है, जिसमे 1.गुड्डू महतो, 2. राजू उरांव, 3. संजय उरांव को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही युवती का मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही सभी संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं उनका कहना है गिरफ्तारी हुई है जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें : नशे में धुत युवक ने राहगीर को मारी गोली फिर किया इलाज, सॉरी बोलकर चला गया

Related Articles

Back to top button