Jamshedpur

बहरागोड़ा : दो बाइक में टक्कर, तीन घायल

Bahragoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के तिलो चौक पर  दो बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों घायलों को बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों  में कांदर गांव निवासी चंद्र सोरेन 28, शिमलाबांधी गांव निवासी चंदन मुर्मू 29, और पुरनापानी गांव निवासी दाखिन मांडी 28 के शामिल हैं. इसमें दाखिन मांडी को हल्की चोटें आयी है. सीएचसी में डॉ सुराई मार्डी ने चंद्रसोरेन और चंदन मुर्मू का प्राथमिक उपचार किया. दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

इसे भी  पढ़ें- बागबेड़ा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

 

 

Related Articles

Back to top button