
Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जबकि मौके का फायदा उठाकर तीन अपराधी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
गिरफ्तार हुए तीनों युवकों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. यह सभी युवक अफीम तस्करों को लूटने का काम करते थे.
इसे भी पढ़ें- धनबाद : घड़बड़ गांव में नहीं बजती शहनाई, कुंवारे ही बूढ़े हो जाते हैं लड़के
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपराधिक घटनाओं का अंजाम देने के इरादे से एक स्थान पर जमा हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुपुदाना थाना क्षेत्र के सिलादोन गांव से सोमवार देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया. 
इनके पास से देसी पिस्टल, मैगजीन सहित तीन गोली, एक कार व मोबाइल बरामद किया गया है. वहीं इस छापेमारी में तीन युवक भागने में सफल रहे.
तुपुदाना ओपी क्षेत्र से पुलिस ने जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया उसमें अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा जो विद्यानगर, हरमू का रहने वाला है. शेरा सुखदेवनगर थाना से हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका है.
साथ ही इस घटना में अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ चंदन शिवपुरी कॉलोनी, रातू रोड व राजेश कुमार सिंह, बड़ाम नामकुम का रहने वाला शामिल है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और जो अपराधी फरार हुए हैं उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनावः दबाव की राजनीति पर निगम के पार्षद, रांची और हटिया में उतार सकते हैं उम्मीदवार
अफीम तस्करों को लूटने का करता था काम
गिरफ्तार हुए सभी युवक तुपुदाना क्षेत्र में अफीम तस्करों को लूटने का काम करते थे. सूत्रों के मुताबिक अफीम तस्कर रात में तुपुदाना और नामकुम क्षेत्र से गुजरते हैं. जिन्हें ये अपराधी अपना शिकार बनाया करते थे. ये उनके साथ हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे.




