JharkhandLead NewsRanchi

मुआवजा का पैसा आया, रैयतों को नहीं मिला अब हो जायेगा लैप्स

Ranchi :  राशि मिलने के बावजूद रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने की वजह से अम्रेश्वर धाम खूंटी से तोरपा मुख्य सड़क और सौस गुल फैक्ट्री बाजोटोली पतरातु तक बनने वाली सड़क का निर्माणकार्य पिछले दो साल से लंबित है. खूंटी से तोरपा मुख्य सड़क के लिए करीब 40 करोड़ रुपए पथ निर्माण विभाग द्वारा भेज दिया गया है. वहीं, सौस गुल फैक्ट्री बाजोटोली पतरातु के लिए 36 करोड़ रुपये भेज दिये गये हैं. परंतु रैयतों को अबतक भुगतान नहीं किया गया है. नतीजा यह है कि राशि अब लैप्स होने की स्थिति में है. दोनों योजनाएं पथ निर्माण विभाग की हैं.

खूंटी-तोरपा मुख्य पथ के लिए 11.89 एकड़ जमीन का होना है अधिग्रहणः

बताया जाता है कि खूंटी-तोरपा मुख्य सड़क के लिए कुल 11.89 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. इसके लिए 12 मौजों की जमीनें ली जायेंगी. वहीं, सौस गुल फैक्ट्री बाजाटोली-पतरातु के लिए 5.782 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. इस योजना के लिए चान्हों के तीन मौजा की जमीनें अधिग्रहण किये जायेंगे. परंतु काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है.

इसे भी पढ़ें : पुजारी की खुदकुशी पर बवाल, पांच लाख मुआवजा मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े परिजन

सौस गुल पतरातू परियोजना के लिए मिला था अवधि विस्तार

सौस गुल पतरातू सड़क परियोजना को एक साल का अवधि विस्तार भी दिया गया था लेकिन, इसके बाद भी काम शुरू नहीं हो सका.

क्या कहता है जमीन अधिग्रहण अधिनियम-2015

जमीन अधिग्रहण अधिनियम-2015 में प्रावधान है कि अवधि विस्तार मिलने के एक साल के भीतर धारा-19 हो जाना चाहिये. इस परियोजना को तीन माह का अवधि विस्तार मिल चुका था. लेकिन इसके बाद भी धारा-19 का प्रकाशन नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-पूरी भाजपा झूठी

Related Articles

Back to top button