
Jamshedpur : मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी केशव जायसवाल की नई ब्रेजा कार की चोरी शनिवार की देर रात हो गयी. केशव जायसवाल रात 10 बजे अपने निजी काम से घर लौटकर अपनी अन्य गाड़ियों के साथ कार को खड़ा पार्क किये थे. सुबह 6.30 बजे जब जागे तो देखा की कार गायब है. इसके बाद वे सबसे पहले भाजपा नेता विकास सिंह के घर गये और जानकारी दी. इसके बाद मामला मानगो थाने तक पहुंचा.
एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी
इधर कार चोरी के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर कार का बरामदगी नहीं होती है तो वे इसकी शिकायत एसएसपी से जाकर करेंगे. उनका कहना है कि मानगो इलाके में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. इससे आम लोग भी परेशान हैं.
इसे भी पढ़ें- टुसू मनाने गया था मामा के घर, पेड़ से लटका मिला शव




