JharkhandLead NewsPalamu

पलामू : बीडी सेक्शन की दो पैसेंजर ट्रेन 18 तक रद्द, पलामू और इंटरसिटी का रूट डायवर्ट

Palamu : बीडी सेक्शन के नवीनगर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग हेतु प्री एनआई-एनआई कार्य के कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द तथा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. बरकाकाना से खुलकर डेहरी ऑन सोन स्टेशन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 03341-03342 बीडी एवं बरवाडीह से खुलकर डेहरीऑन सोन तक जाने वाली 03311-03312 शटल पैसेंजर ट्रेन जनवरी 18 तारीख तक रद्द रहेगी.

वहीं 13348 बरकाकाना-पटना एक्सप्रेस 15 जनवरी से 18 जनवरी तक, 18312 बनारस-संबलपुर एक्सप्रेस 17 जनवरी को अपने पुराने मार्ग के बदले मार्ग परिवर्तित कर नये मार्ग कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रूट पर चलेगी.

इसे भी पढ़ें:राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गयी हैः अर्जुन मुंडा

18 जनवरी तक बरवाडीह-डेहरीऑन सोन पैसेंजर ट्रेन नंबर 03364 का ठहराव नवीनगर स्टेशन की जगह अंकोरहा स्टेशन पर होगा तथा 15 जनवरी से 18 जनवरी के बीच खुलने वाली ट्रेन नंबर 13350 पटना सिंगरौली एक्सप्रेस एवं 13 तथा 16 जनवरी को खुलने वाली ट्रेन नंबर 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव नवीनगर स्टेशन के नॉन-प्लेटफॉर्म लाइन पर किया जाएगा.

यात्रियों से विशेष अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व 139 डायल करके अथवा भारतीय रेल की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov द्वारा गाड़ी के संचलन समय की जानकारी प्राप्त कर लें.

इसे भी पढ़ें:कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर बीएनआर होटल के खिलाफ एफआइआर

Related Articles

Back to top button