Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर बीएनआर होटल के खिलाफ एफआइआर

Ranchi : राजधानी के बीएनआर चाणक्या होटल के खिलाफ चुटिया थाना में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. यह एफआइआर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एसडीएम और इंसीडेंट कमांडर ने दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि चार दिन पहले बीएनआर होटल में डीपीएस स्कूल के छात्रों की फेयरवेल पार्टी चल रही थी. लेकिन पार्टी में किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था. वहीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ायी जा रही थीं. इसकी सूचना मिलने के बाद टीम ने होटल में इंस्पेक्शन किया और फुटेज की जांच की.

इसके बाद होटल के जीएम पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं 9 जनवरी की फुटेज की भी जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 100 दिन रोजगार देने में फेल, सिर्फ 2.4 फीसदी मजदूरों को मिला सौ दिन काम

Related Articles

Back to top button