Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

सीयूजे में 43 कोरोना संक्रमित, 90 फीसदी रिपोर्ट आने से पहले छोड़े गये कैंपस

Ranchi : झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कार्यरत और कैंपस में रहनेवाले 43 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले जनसंपर्क पदाधिकारी और दो अन्य संक्रमित हुए थे. संक्रमित होनेवालों में स्टूडेंट्स, स्टाफ और उनके परिजन शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार कैंपस से जांच के लिए 300 सैम्पल लिये गये थे. इसमें से लगभग 90 फीसदी लोग सैंपल दे कर कैंपस से चले गये. इसके बाद उस क्षेत्र के इंसिडेंट कमांडर विजय हेमराज खलखो जब इसकी पड़ताल के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे तो यहां मात्र 8 लोग मिले.

इससे पहले झारखंड में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है. कोरोना से जान गंवानेवालों की संख्या भी बढ़ रही है.

इसे भी पढे़ं:PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश के ठिकाने से छह पिस्टल, 85 गोलियां और बड़े-बड़े हथियार की डमी बरामद

बुधवार को 24 घंटे में राज्य के विभिन्न पांच जिलों में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं 24 घंटे में राज्य में कुल 4753 नये संक्रमित मिले. सबसे अधिक 1280 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम से मिले हैं.

इसके साथ ही रांची से 1268, हजारीबाग से 321, बोकारो से 191, चतरा से 106, देवघऱ से 229, धनबाद से 183, दुमका से 171, पलामू से 163 और पश्चिमी सिंहभूम से 190 संक्रमित मिले हैं.

इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या 391526 पहुंच गयी है. वहीं कोरोना को मात देकर 3,55,356 लोग ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढे़ं:BIG NEWS : अगर माता-पिता ने ‘छोटे बच्चे’ को दोपहिया पर बैठाया तो कटेगा चालान, हो जाएं सावधान

Related Articles

Back to top button