JharkhandLead NewsRanchi

रांची के डोरंडा में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर पार

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड में सोनी ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. इस ज्वेलर्स दुकान से करीब 50 लाख के जेवरात व नकदी लेकर चोर फरार हो गए. चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया.

न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान संचालक का नाम अमित कुमार है और वह डोरंडा में रहते हैं. ज्वेलर्स दुकान संचालक जब आज सुबह अपनी दुकान खोलने आए तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली. इस घटना के बाद ज्वेलर्स दुकान संचालक अमित कुमार डोरंडा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है. डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. रमेश सिंह ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button