
Jamshedpur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को अपने जीवन मे शामिल करने का संकल्प लिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हिन्दू जीवन पद्धति को सर्वश्रेष्ठ जीवन पद्धति बताया था. स्वामी जी ने कहा था कि वेद और वेदांत को भारतीय जीवन पद्धति का मूल है. यदि हमें प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ना है तो वेंदो का अनुशरण करना आवश्यक है.
ये थे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय, अजीत कर्मकार,रवि प्रकाश सिंह, भीम कर्मकार, गणेश सोलंकी, सतीश सिंह, शशिकांत सिंह, साहिल दत्ता, अजय दीक्षित, विक्रम कुमार, रजत प्रसाद, शेरा, रंजीत सरदार, रमना राव, सोनाराम लोहरा, दिवाकर सिंह, महेश तिवारी, अमित शर्मा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन, पंजाब सरकार बर्खास्त करने की मांग




