
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई. जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है. हालांकि जब तक पुलिस आती तब तक ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है. पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि किस ट्रक के साथ दुर्घटना हुई है. टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : हाल ए CM पशुधन विकास योजनाः लातेहार में दो सालों से एक भी लाभुक ने जमा नहीं किया अंशदान




