Chaibasa

चाईबासा पुराना डीसी ऑफिस के पास भाजपाइयों ने दिया मौन धरना

Chaibasa : जिला भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से चाईबासा पुराना डीसी ऑफिस के पास भीम राव अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित कर मौन धरना दिया गया. पंपलेट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस समर्थित सरकार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी को भी सद्बुद्धि मिले. साथ ही महामहिम से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गयी. मौन धरना कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्त्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जनता के बीच संदेश दिया कि देश के प्रधानमंत्री के सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ और बर्दाश्त नहीं किया जायगा.

ये थे शामिल

कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, पूर्व विधायक जवाहर बानरा, पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम, संजू पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष सुखलाल कुंकल, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला मंत्री सन्नी पासवान, जिला प्रवक्ता  रामानुज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा  जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन झा, पंकज खिरवाल, सुरा लागुरी, विक्की शर्मा, मनोज लेयांगी, अजीत सिंह, रितेश कारवां, दीनू कारवां,  विकास बानरा राम, अवतार राम रवि, अनंत शयनम, कामेश्वर विश्वकर्मा, कमलेश राव, राकेश पोद्दार, पिंटू, अक्षय खत्री, सतीश पुरी अमित सिंह, कुंज बिहारी खडाईत, सूरज सिंह,  दिलीप साहू, शिव बजाज, मणिकांत पोद्दार, पप्पू आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- कदमा में चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Related Articles

Back to top button