
Ranchi : कोरोना संक्रमण के खतरे का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी अब कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. हालांकि उनमें लक्षण काफी कम हैं और अन्य कोई तकलीफ भी नहीं है. पॉजिटिव होने की सूचना उन्होंने खुद ट्विटर के जरिये दी है. फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
सीएम हाउस तक पहुंचा कोरोना
गौरतलब है कि सीएम हाउस में भी कोरोना की इंट्री हो चुकी है. सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चों के अलावा कई स्टाफ भी पॉजिटिव हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित होने के बाद जमशेदपुर स्थित आवास पर कोरेंटिन हैं. सीएम हाउस के अलावा सचिवालय में भी कोरोना की धमक हो चुकी है. कुल मानव कर्मियों के 50 फीसदी के साथ सचिवालय में जरूरी कामों का संचालन हो रहा है.
झारखंड में तेज रफ्तार
राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 3444 नये मरीज मिल चुके हैं. फिलहाल राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- राज्य की पुलिस को कानून की जानकारी नहीं, मध्यप्रदेश पुलिस बोकारो से युवक को गिरफ्तार कर कैसे ले गयी




