JharkhandLead NewsRanchi

SSC 2021 : Combined Higher Secondary Level (Tier-II) की परीक्षा 9 जनवरी को

Ranchi: भारत सरकार कर्मचारी चयन आयोग (पू.क्षे.) कोलकाता द्वारा आयोजित Combined Higher Secondary Level (Tier-II) की परीक्षा 9 जनवरी को होगी.  परीक्षा 11:00 बजे से  12:00 बजे तक होगी.  परीक्षा के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं. जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई हैं.

इसे भी पढ़ें : जिला परिवहन रांची: 2400 डिफॉल्टर वाहनों से वसूले 2.40 करोड़, 247 वाहनों का टैक्स अभी बाकी

200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू

इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है.

जो निम्न हैं

  • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना.
  • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.
  • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना.
  • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना.
  • किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना.
  • परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 09 जनवरी 2022 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.

Related Articles

Back to top button