JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 4 की मौत, 3704 नए मरीज मिले

Ranchi : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार नए मरीजों के सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है. वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 4 की मौत ने सेकेंड वेब की भयावह स्थिति को दोहराना शुरू कर दिया है. झारखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5153 हो गया. झारखंड का डेथ रेशियो भी नेशनल से ज्यादा है. वहीं कोरोना के रिकॉर्ड 3704 मरीज झारखंड में मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 14,255 हो गई है. जिससे समझा जा सकता है कि लापरवाही ने कैसे लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. वही हॉस्पिटल मे भी मरीजों की भीड़ बढ़ने से बेड फुल हो रहे हैं.

रांची में कोरोना के एक्टिव केस 5818

गुरुवार को झारखंड में कोरोना के 3704 नए केस मिले. इसके बाद से झारखंड के सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या रफ्तार से बढ़ रही है. वहीं इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग में कोरोना के कहर ने नींद उड़ा दी है. रांची में 1309 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 5818 हो गई है. वहीं इलाज के दौरान रांची में एक मरीज की मौत हो गई. इसके अलावा धनबाद में एक और इस्ट सिंहभूम में भी दो मरीजों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें : SSC 2021 : Combined Higher Secondary Level (Tier-II) की परीक्षा 9 जनवरी को

Related Articles

Back to top button