JharkhandLead NewsRanchi

अंतिम मतदाता सूची जारी, राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या हुई 3,95,798

Ranchi : निर्वाचन आयोग ने राज्य के मतदाताओं के अद्यतन आंकड़े जारी किये हैं. इस आंकड़े के मुताबिक राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या 3,95,798 है. आयोग की ओर से नवंबर माह से मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू किया गया था. पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अद्यतन आंकड़े जारी किये हैं.

वहीं कुल मतदाताओं की संख्या की बात करें तो इनकी संख्या 24473937 है. पुरुष मतदाताओं की संख्या 12613219 है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 11860442 है. राज्य में थर्ड जेंडर मतदाता 276 हैं. 18-19 उम्र की महिला मतदाताओं की संख्या 179901 है. वहीं इसी उम्र सीमा के पुरुष मतदाता 215889 हैं. 18-19 उम्र के थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या आठ है.

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, एयरपोर्ट तक जिंदा पहुंच पाया, इसके लिए अपने CM को थैंक्स कहना-पीएम मोदी

दिव्यांग मतदाता की संख्या में भी 34, 841 की बढ़ोतरी

दिव्यांग मतदाओं की संख्या की बात करें तो पुनरीक्षण के बाद इनकी संख्या 34,841 तक बढ़ी है. कुल दिव्यांग मतदाता राज्य में 333766 हैं.

इसमें दृष्टिबाधित 63182, स्पीच/हियरिंग डिसेबल्ड की संख्या 56204, लोकोमोटर डिसेबल्ड 168286 और अन्य डिसेबिलिटी के 130309 मतदाता हैं.

इसे भी पढ़ें:60 लाख राशन कार्डधारकों पर Monthly Distribution Cycle लागू, हर महीने राशन का उठाव करना जरूरी

Related Articles

Back to top button