
Ranchi : राज्य के पांच हजार से अधिक मनरेगा कर्मियों का जल्द मानदेय बढ़ेगा. ग्रामीण विकास विभाग ने इसक प्रस्ताव तैयार कर लिया है. मनरेगा कर्मियों के इंजीनियरिंग से लेकर रोजगार सेवक तक सभी विंग में मानदेय बढ़ाया जायेगा. अधिकारियों के अनुसार चार से पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी. विभाग ने इसका फाइल बढ़ाया है जल्द ही विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री की सहमति लेकर इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा. बता दें कि, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी नये साल में मानदेय बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया था. विधानसभा सत्र में भी राज्य के गा्रमीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सदन में यह आश्वासन दिया था कि महंगाई को देखते हुए मनरेगा कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जायेगा. संभावना है अगामी कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधी प्रस्ताव पर मंजूरी मिल जाए.
इसे भी पढ़ें : CDS रावत का हेलीकाप्टर बादलों के बीच चट्टान से टकराया था,12 सैन्यकर्मियों की हुई थी मौत




