
Ranchi: रांची जिला 15+ वैक्सीनेशन अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन चले इस अभियान में जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में संबंधित आयु वर्ग के किशोरों को टीका दिया गया.
जिला प्रशासन की टीम ने 04 जनवरी 2022 को कुल 7959 लोगों का 15+ टीकाकरण किया. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 4842 और शहरी क्षेत्र में 3117 लोगों को टीका दिया गया. रांची जिला में 15+ टीकाकरण केंद्रों में वॉक इन और रजिस्ट्रेशन कर टीका लेने की व्यवस्था है.
इसे भी पढ़ें : कोरोना संक्रमण ने जिले में तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, मिले 402 नये मामले




