JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

5000 से अधिक लड़कियों का सौदागर पन्नालाल के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्‍त

Ranchi: ईडी ने मानव तस्कर पन्नालाल महतो पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने कार्रवाई करते हुए मानव तस्कर पन्ना लाल महतो के 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. रांची तथा खूंटी में पन्नालाल और उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की है.

इसे भी पढ़ेंःशहर में कोरोना का कहर जारी, मिले 128 नए मामले, इलाज के टीएमएच में संक्रमित बुजुर्ग की हुई मौत

आपको बता दें कि पन्ना लाल महतो गरीब व वंचित लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. जो लड़कियां पन्ना लाल महतो से पैसा या रोजगार मांगने आती थी उसे दूसरे राज्य में नौकरी के नाम पर बेच दिया करता था और उसका शोषण करता था. पन्ना लाल महतो अब तक कुल 5000 से अधिक लड़कियों का सौदा कर चुका है. मानव तस्कर पन्ना लाल को एनआइए ने वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था. एनआइए ने उसे खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने में 19 जुलाई 2019 को दर्ज एक केस में की थी. उस वक्त से ही वह जेल में है. इस केस को टेकओवर करते हुए एनआइए ने चार मार्च 2020 को एफआईआर दर्ज की थी.

 

पन्ना लाल महतो खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया गांव का निवासी है. एनआइए ने गत वर्ष फरवरी महीने में पन्ना लाल महतो के भाई शिव शंकर गंझू उर्फ शिव शंकर महतो उर्फ शंकर को भी गिरफ्तार किया था. शिव शंकर गंझू दो प्लेसमेंट एजेंसी का संचालक था, जिनमें एक एजेंसी मेसर्स लक्ष्मी प्लेसमेंट सर्विस व दूसरी बिरसा सिक्यूरिटी एंड प्लेसमेंट एजेंसी है, जिसे पन्ना लाल महतो संचालित करता था.

Related Articles

Back to top button