JharkhandLead NewsRanchi

बीत गये दो बरस, 20 सूत्री समिति गठन पर हुई केवल बात, ‘नतीजा ढाक के तीन पात’

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पिछले दिनों रांची आये थे. वे 29 दिसंबर को सरकार के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे. सीएम हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत मुलाकात भी हुई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उनके साथ जमे रहे. कहा गया कि सरकार के साथ 20 सूत्री, बोर्ड तथा निगम के मसले पर भी चर्चा चली. इसके बाद मीडिया में एकबार फिर खूब बातें सामने आयीं कि जल्द ही 20 सूत्री और अन्य मसले पर जल्द ही घोषणा हो जायेगी, इसके लिये फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ हो. पिछले दो वर्षों में बीसियों बार 20 सूत्री, बोर्ड व निगम के गठन पर हवाई फायरिंग होती रही है.

रामेश्वर उरांव के बाद राजेश ठाकुर के हाथों में कांग्रेस का नेतृत्व आया है. उन्होंने भी कभी 15 अगस्त तक तो कभी दीपावली तक 20 सूत्री की सौगात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिये जाने की बात कही थी, पर अबतक नतीजा सिफर है.

इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : कोरोना को देखते हुए झारखंड में नाइट कर्फ्यू की तैयारी, बंद हो जायेंगी कई सेवाएं

सहयोगी दलों से अबतक नहीं मिल पायी है सहमति

जब राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष थे तो उन्होंने 15 अगस्त तक 20 सूत्री का गठन नहीं करने पर इस्तीफा देने की घोषणा की थी. फिर प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के साथ ही दावा किया था कि दीपावली के मौके पर कार्यकर्त्ताओं को तोहफा मिलेगा और 20 सूत्री समितियों का गठन कर लिया जाएगा. लेकिन अब तक आम कार्यकर्ताओं की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ें :पटना में कोरोना विस्फोट, IMA के प्रोग्राम में शामिल 17 डॉक्टर पॉजिटिव, CM नीतीश भी आए थे

हेमंत ये कहते रहे हैं

इधर दो वर्षों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ये बार-बार कह रहे हैं कि गठबंधन सरकार में सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद ही 20 सूत्री समिति और बोर्ड-निगम का गठन संभव है. इस मामले में उनकी पार्टी में कोई दिक्कत नहीं हैं, सहयोगी दलों को ही फैसला लेना है.

अब तक सत्तारूढ़ दलों के बीच 20 सूत्री के फॉर्मूले पर सहमति अंतिम रूप से नहीं बन पायी है. कांग्रेस और झामुमो 13:10:01 की बात कह रहे हैं. दोनों के बीच सहमति भी दिख रही है पर राजद इस आंकड़े को नहीं मान रहा है.

इसे भी पढ़ें :NIOS : अप्रैल-मई में होने वाली मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए भरें फॉर्म, 31 जनवरी तक मौका

फॉर्मूले से राजद नाराजः

प्रदेश राजद नेता राजेश यादव इस फॉर्मूले से नाराज हैं. कहते हैं कि भले ही 2019 के चुनाव में पार्टी को एक ही सीट मिली पर पार्टी के सहयोग से यूपीए प्रत्याशियों को 18 सीटों पर सफलता मिली. ऐसे में राजद को केवल चतरा जिले तक समेट कर रखना स्वीकार्य नहीं है.

इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS :  बिना रिजर्वेशन के करें रेलवे के जनरल डिब्बों में सफर, जानें किन 20 ट्रेनों में शुरू हुई ये सुविधा

Related Articles

Back to top button