1st LeadJharkhandNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

BIG BREAKING : कोरोना को देखते हुए झारखंड में नाइट कर्फ्यू की तैयारी, बंद हो जायेंगी कई सेवाएं

Ranchi : झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. झारखंड के 5 जिलों में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. जिसे देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी कर दिया है. कोरोना के बड़ते मामलों को देखते हुए 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाने का सुझाव हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट के सेक्रेटरी को दिया है. पत्र में लिखा है कि

पार्क, जिम, धार्मिक स्थल, स्वीमिंग पुल को 15 जनवरी तक बंद कर दिया जाये. तो स्थिति नियंत्रन में हो सकती है. इसके अलावा रेस्टोरेंट में खाने पर भी रोक लगा दी जा सकती है. ऐसी स्थिति में अगले आदेश तक केवल होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी.

 

 

ये भी हैं सुझाव में

शादी में केवल 50 लोगों को अनुमति

शव यात्रा में केवल 50 लोग जा सकेंगे

सोशल गैदरिंग में केवल 50 की परमिशन

गैर जरूरी दुकानें अल्टरनेट डे पर खुलेगी

रविवार को गैर जरूरी दुकानें पूरी तरह से बंद

ऑफिस में 50 परसेंट अटेंडेंस के साथ होगा काम

बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक

मॉल को भी बंद किया जाना चाहिए

अगर खुले तो केवल 25 परसेंट लोग को परमिशन, दोनों वैक्सीन जरूरी

दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

दूसरे राज्यों से आने वालों को वैक्सीनेशन का दिखाना होगा सर्टिफिकेट

पांच साल से नीचे के बच्चों की टेस्टिंग नहीं होगी, मास्क लगाने से छूट

इसे भी पढ़ें : पटना में कोरोना विस्फोट, IMA के प्रोग्राम में शामिल 17 डॉक्टर पॉजिटिव, CM नीतीश भी आए थे

Related Articles

Back to top button