BiharBihar UpdatesCorona_UpdatesLead NewsTOP SLIDER

पटना में कोरोना विस्फोट, IMA के प्रोग्राम में शामिल 17 डॉक्टर पॉजिटिव, CM नीतीश भी आए थे

Patna : पटना शहर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.  28 दिसंबर को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सालाना कार्यक्रम हुआ था.  इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिरकत की थी और इसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 17 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

साल 2021 के आखिरी दिन बिहार में कोरोना वायरस का जबरदस्त विस्फोट हुआ और कुल 281 मामले दर्ज किए गए. इसी दिन राजधानी पटना में कुल 281 में से 136 मामले सामने आए, जिसके बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा : दो गिरोह के 7 लुटेरे गिरफ्तार, एक पिस्टल, 6 मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में चोरी के सामान बरामद

नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हैं डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को बिहार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सालाना कार्यक्रम हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिरकत की थी. इसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 17 डॉक्टर भी कोरोना  पॉजिटिव पाए गए हैं.

नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 17 डॉक्टरों का एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद सभी डॉक्टरों का आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

गौरतलब है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. 31 दिसंबर को जहां पटना में 136 मामले दर्ज किए गए, वहीं 70 मामले गया में और 10 मुंगेर में मिले.

इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS :  बिना रिजर्वेशन के करें रेलवे के जनरल डिब्बों में सफर, जानें किन 20 ट्रेनों में शुरू हुई ये सुविधा

 

Related Articles

Back to top button