
Jamshedpur : सिख जत्था की ओर से टाटा मोटर्स मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और उपाध्यक्ष आरके सिंह का सम्मान समारोह किया गया. सभी ने गुरमीत तोते और आरके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल देकर सम्मानित किया. मौके पर सरदार गुरमीत सिंह तोते और आरके सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वे मजदूरों की आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.
मौके पर ये थे मौजूद
समारोह में विशेष रूप से झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, झारखंड विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड स्टेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार शैलेंद्र सिंह, 5 मेंबर कमेटी के सदस्य हरविंदर सिंह मंटू, सुरजीत सिंह खुशीपुरिया तथा सिख यूथ ब्रिगेड के सरदार रणजीत सिंह, गुरुद्वारा के महामंत्री सुखविंदर सिंह, टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री परमिंदर सिंह, भाजपा के सतबीर सिंह सोमू, झामुमो की कमलजीत कौर गिल, रंगरेटा महासभा के रंजीत सिंह तथा उनकी टीम, टूइलाडुंगरी सिख नौजवान सभा के परमजीत सिंह विक्की उनकी टीम, चंचल सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह बब्बू, सरबजीत सिंह, गुरशरण सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, दिलबाग सिंह, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, जगतार सिंह, जसबीर सिंह डिंपल सिंह, जगतार सिंह नागी, बलबीर सिंह, कमलजीत सिंह बबलू, जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह सोनू गुरमीत, दर्शन सिंह, सुखराज सिंह राजा आदि उमौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सीतारामडेरा बस स्टैंड और भालुबासा से मोबाइल लूट मामले में तीन गिरफ्तार




