JharkhandLead NewsRanchi

ई-श्रम पोर्टल पर 34 लाख से ज्यादा श्रमिकों का हुआ निबंधन,मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

Ranchi : राज्य के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल के जरिये निबंधन का कार्य चल रहा है. ई-श्रम पोर्टल से इन मजदूरों को जोड़कर सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जायेगा. श्रम विभाग, ग्रामीण विकास के समन्वय से राज्य मजदूरों का निबंधन का कार्य चल रहा है. मनरेगा योजना से भी निबंधित 45 लाख से अधिक मजदूरों का निबंधन ई-श्रम पोर्टल में कराया जा रहा है. कैंप लगाकर पूरे राज्यभर विगत एक माह से अभियान चलाया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार 34 लाख से अधिक मनरेगा मजदूरों ने अपना निबंधन ई-श्रम पोर्टल से निबंधन करा लिया है. यानी लक्ष्य का 75 प्रतिशत हासिल हो गया है. सर्वाधिक निबंधन देवधर, जामताड़ा, पाकुड़ जिले में हुआ है. वहीं 70 फीसदी से कम निबंधन में दुमका, गढ़वा, पलामू, लातेहार, साहेबगंज जिला है. मनरेगा आयुक्त ने इसकी समीक्षा की है और सभी जिलों को निबंधन कार्य कराने में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने सहिया,रसोईया,पीडीएस डीलर का भी पोर्टल में निबंधन कराने को कहा है. आयुक्त ने यह स्पष्ट किया है हर अर्हता रखने वाले मजदूर अपना निबंधन यह सुनिश्चित हो.

इसे भी पढ़ें : कभी खर्च नहीं होने वाली राशि को सरकारी राजकोष में जमा कराया जायेगा

निबंधन के लिए यह पात्रता

श्रमिक की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए जो आयकर दाता न हो. ईपीएफओ,इएसआईसी,एनपीएस का सदस्य न हो. असंठित श्रमिक श्रेणियों में कार्यरत हो.

निबंधन से ये लाभ

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार रजिस्ट्रेशन के बाद असंगठित कामाकरों को पीएमएसबीवाई के तहत दो लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा. भविष्य में ऐसे कामकारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से दिए जायेंगे. यह कार्ड पूरे देश में मान्य होगा तथा असंगठित कामगारों को पहचान मिलेगी. आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में पात्र असंठित कामगारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जायेगा.  निबंधन के लिए सीएएसी सेंटर पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है. कोई शुल्क हीं लगेगा. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर,बचत खाता नंबर होना चाहिए.

इनका हो रहा निबंधन

सन्निर्माण कामगार,मछुआरा,ईट भठ्ठा,क्रशर में काम करने वाले मजदूर,मनरेगा कामगार,एनआरएलएम,एनयूएलएम के अंतर्गत एसएसजी सदस्य,स्ट्रीट वेंडर्स,रिक्शा चालक,मिड डे मी कामगार,फेरीवाला इत्यादि.

जिलाएक्टिव कामगारनिबंधित कामगारप्रतिशत
देवघर21626221337298.7
जामताड़ा16372914921691.1
पाकुड़14266012117284.9
चतरा17972715160384.4
धनबाद15491512937683.9
हजारीबाग21550617959283.3
गुमला16915913923582.3
रांची25939620359478.5
गिरिडीह37193229038978.1
खूंटी928327180377.3
लोहरदगा893086857076.8
पूर्वी सिंहभूम20552215713076.4
रामगढ़894296789275.9
बोकारो20602315712076.4
गोड्डा19261614421974.9
कोडरमा904366527872.2
प.सिंहभूम18682413415271.8
सरायकेला-खरसावां17548312583171.7
साहेबगंज17068012104370.9
लातेहार16600411148667.2
पलामू33274422288167.01
गढ़वा33964321486763.3
सिमडेगा1380558310960.2
दुमका21664512599058.2
कुल4565530344762875.5

इसे भी पढ़ें : झारखंड के हाइटेंशन फैक्ट्री, स्वर्णरेखा घड़ी कारखाना के कर्मियों का भुगतान करेगी बिहार सरकार

Related Articles

Back to top button