
Potka : पोड़ा तेतला पंचायत में चार माह से ग्रामीणों को राशन नहीं मिला है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शुक्रवार को सरकार आपके द्वार में बीडीओ से की. ग्रामीणों ने कहा कि पोड़ा तेतला पंचायत में सालोती मझियायिन एवं मरांग बूरु महिला समिति दो जविप्र दुकानदार है. निः शुल्क वितरण किये जाने वाले खाद्यान्न का वितरण किया गया है. परंतु राज्य सरकार के द्वारा दिये जाने वाले खाद्यान्न का वितरण सितंबर माह से वितरण नहीं किया गया है. इसके पूर्व में वितरण में प्रति कार्डधारी दो से चार किलो राशन कम दिया जाता है. झामुमो के पंचायत अध्यक्ष शिव चरण हंसदा के नेतृत्व में कार्डधारी सरकार आपके द्वार आकर प्रदर्शन किया. इनमें भीम सेन सोरेन, विश्वनाथ किस्कू, शिव चरण सरदार, गोवर्धन मुंडा, करिया सोरेन, देवला किस्कू, सलमा टुडू, मायनो टुडू, अभिराम सरदार, गुरुवारी सरदार आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- चाकुलिया में पं. रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि. खोले जाने का विधेयक पारित होने का स्वागत




