
Chakulia : चाकुलिया विधायक कार्यालय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम माण्डी की अध्यक्षता मे एक स्वागत समारोह आयोजन किया गया. इस दौरान शीतकालीन सत्र के दौरान पूर्वी सिंहभूम में प्रथम पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय खोले जाने के विधेयक पारित होने पर की खुशी में कार्यकर्ताओं ने विधायक समीर महान्ती को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. साथ ही नवनिर्वाचित प्रखंड कमेटी एवं नगर कमेटी में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड सचिव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद गुलाब, नगर सचिव महेश्वर मल्लिक, कोषाध्यक्ष गाबला दत्ता एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को भी गुलदस्ता एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मुंह मीठा करवाया. इस विजय दिवस के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कड़कती ठंड को ध्यान में रखते हुए बुजुर्ग माताओं के बीच कंबल वितरण किया गया. इस दरमियान विधायक समीर मोहंती ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 2 वर्ष का कार्यकाल बेहद ही चुनौती भरा रहा है. इस मौके पर झामुमो नेता श्याम मांडी, पंकज महतो, निर्मल महतो, बुबाई दास, दसरथ मुर्मू, समीर दास, बाबलु मुर्मू, गौतम दास, साखिला मुर्मू, अक्षय नायक, राम बास्के, मनोज गोप, पिंटु प्रामाणिक, बापी नंदी, मिथुन कर, विद्युत सरदार आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- डुमरिया : पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक : नसीम




