
Musabani : मुसाबनी थाना परिसर में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में आम लोगों के साथ पुलिस के सीधे संवाद के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही समाज में फैली बुराइयों और अपराध नियंत्रण पर ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की गयी. वैसे मुद्दों पर विशेष कर बैठक में चर्चा की गयी जो सामाजिक मुद्दे जो कानूनी रूप से अपराध है. इस तरह की प्रथाएं फैली हुई हैं जिन्हें रोकना अति आवश्यक है. डायन प्रथा पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि ग्रामसभा में आदेश पारित कर डायन प्रथा रोकने में सहयोग करें. अवैध शराब के कारोबार और नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा गया. सार्वजनिक स्थलों जैसे समुदायिक भवन, स्कूल परिसरज़ क्लब भवन आदि पर असामाजिक तत्व की अड्डा बाजी ना हो इस पर भी ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा. अप्रिय घटना घटने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया. इसके साथ ही समाज की सबसे बड़ी और ज्वलंत समस्या नाबालिक बच्चियों के विवाह पर रोक लगाने में सहयोग करने के लिए ग्राम प्रधानों से कहा गया.

बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में मुसाबनी क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों सहित डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर केके पंडा, थाना प्रभारी राजा दिलावर, एसआई सुरेंद्र महतो, रंजन पासवान, एसआई मृत्युंजय पांडे, मोहित खान, भेष नंदन राय आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा : खेलकूद के बाद किया गया पौधरोपण




