
Ranchi: पर्यटन विभाग झारखंड में टूरिज्म को प्रोत्साहित करने को एडवेंचर एक्टिविटी आयोजित करेगा. उसने जनवरी से मार्च, 2022 की अवधि इसके लिए फाइनल की है. इस एक्टिविटी के दौरान एडवेंचर एक्टिविटी के शौकीन लोगों को राज्य के अलग अलग हिस्सों में साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन कराने को विभाग एडवेंचर एजेंसी की मदद लेगा. इसके लिए विभागीय निदेशक की ओर से टेंडर नोटिस जारी किया गया है.
6 जनवरी तक जमा होंगे बिड
पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर के लिए 6 जनवरी, 2022 तक बिड जमा किये जाएंगे. इसी दिन टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड ओपनिंग कान्फ्रेंस भी पर्यटन निदेशालय के धुर्वा, रांची स्थित कार्यालय में होगा. टेंडर संबंधी और अन्य जानकारियों के लिए वेबसाइट www.tourism.jharkhand.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा विभाग के धुर्वा स्थित एमडीआइ बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर भी संपर्क किया जा सकता है. 0651-2400493 पर भी बात की जा सकती है.




